छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यस्त दिन : गृह विभाग की बैठक से लेकर भिलाई में क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन तक, नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे भागीदारी, जानें दिनभर का पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 18 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 18 अक्टूबर 2024 का कार्यक्रम जारी किया गया है। उनके दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों में गृह विभाग की बैठक के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री का दिन दोपहर 1 बजे बैठक से शुरू होगा, उसके बाद 1:35 बजे वे रायपुर से विभिन्न स्थानों के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे। श्री साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां रात्रि 9:30 बजे तक उनका कार्यक्रम जारी रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button