छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार, कटघोरा में विकास कार्यक्रमों और भगवान सहस्त्रबाहु जयंती में होंगे शामिल; रायपुर में इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में करेंगे शिरकत

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 नवम्बर को बलौदाबाजार, कोरबा जिले के कटघोरा और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 11.25 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। 11.30 बजे वे दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही, दीपावली मिलन समारोह में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।

बलौदाबाजार के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.05 बजे कोरबा जिले के कटघोरा पहुंचेंगे। कटघोरा के मेला ग्राउंड हेलीपैड पर उतरने के बाद, वे प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद, मुख्यमंत्री अपराह्न 3.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेंगे, जिसमें देशभर से सड़क निर्माण और सुरक्षा के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और अभियंता सम्मिलित हो रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button