छत्तीसगढ़
Trending

हेलीकॉप्टर से निकले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : बिना पूर्व सूचना करेंगे किसी भी जिले में लैंडिंग, गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद, योजनाओं का लेंगे फीडबैक और देंगे त्वरित समाधान

रायपुर, 05 मई 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा आकस्मिक दौरे पर रवाना हो गए। उनका यह दौरा पूर्व निर्धारित नहीं है, और वे किसी भी जिले में अचानक उतरकर आमजन से मुलाकात कर सकते हैं।

इस दौरे का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानना और लोगों की समस्याएं सीधे सुनकर उनका समाधान करना है। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लेंगे और मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश देंगे।

यह दौरा सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 31 मई तक पूरे राज्य में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के इस अनपेक्षित दौरे से प्रशासनिक अमले में सतर्कता बढ़ गई है और सभी जिलों में अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह पहल सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button