छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार: महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा

रायपुर, 16 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है । प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा सीएम ने की है

01अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा । आज होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, 4% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है ।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कैबिनेट की बैठक से पहले की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस वृद्धि से कर्मचारियों को महंगाई के बढ़ते बोझ से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों की भलाई के प्रति संजीदा रही है और इस फैसले से उनकी जीवनस्तर में सुधार होगा।मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य के हजारों कर्मचारियों में खुशी की लहर है, जो दीपावली के अवसर पर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मददगार साबित होगा। इस निर्णय के बाद, मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह कदम छत्तीसगढ़ सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कर्मचारियों की कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button