छत्तीसगढ़
Trending

आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा: राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड, बड़े राज्यों में बना नंबर-1

रायपुर, 19 अप्रैल 2026आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देशभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए हैं।

भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा 17-18 अप्रैल 2026 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ को “बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट” के रूप में सम्मानित किया गया। राज्य को यह सम्मान दो प्रमुख श्रेणियों में मिला—

  • हाई ट्रिगर एफिकेसी (संदिग्ध क्लेम की सटीक पहचान और विश्लेषण)
  • टाइमली प्रोसेसिंग ऑफ सस्पिशियस क्लेम्स (संदिग्ध दावों का त्वरित निपटान)

राज्य में लागू उन्नत आईटी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम, सुदृढ़ क्लेम ऑडिट तंत्र और ट्रिगर-आधारित निगरानी प्रणाली के कारण संदिग्ध मामलों की समय पर पहचान और तेज निराकरण संभव हुआ है। इससे न सिर्फ क्लेम प्रोसेसिंग की गुणवत्ता बढ़ी है, बल्कि अनावश्यक देरी में कमी आई है और लाभार्थियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य की पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेन्द्रित स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जिसके लिए तकनीक आधारित मॉनिटरिंग और बेहतर प्रबंधन पर लगातार काम किया जा रहा है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य तंत्र की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और निरंतर सुधार का परिणाम है। उन्होंने इसे स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक टीम और सहयोगी संस्थानों के सामूहिक प्रयासों की सफलता बताया।

छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य की मजबूत पकड़ को भी उजागर करती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button