छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में 10,463 स्कूलों का होगा युक्तियुक्तकरण, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रथम चरण की कार्यवाही शुरू करते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, निर्धारित समय सारणी के तहत स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।
शासन की योजना के तहत कुल 10,463 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इसमें E संवर्ग के 5,849 और T संवर्ग के 4,614 स्कूल शामिल हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य संसाधनों का बेहतर उपयोग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत बनाना है

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समयसीमा के भीतर स्कूलों की स्थिति का आंकलन कर आवश्यक कदम उठाएं। युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षकों की पदस्थापना और स्कूलों के संचालन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।



