छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव: तेज गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं की संभावना, 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, और अब तेज गर्मी तथा लू से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाओं के साथ-साथ कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसके साथ ही, अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 28 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, एक-दो स्थानों पर अंधड़, ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इस बदलाव के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का प्रभाव

मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है, जबकि एक अन्य द्रोणिका उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तारित है, जो मौसम में बदलाव का कारण बन रही है।

6 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर शामिल हैं। यहां अगले कुछ घंटों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम सारांश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 21.1°C जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में मौसम का हाल

रायपुर में सोमवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button