छत्तीसगढ़
Trending

#CGBusinessEasy देशभर में छाया: छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक पहल को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना, एक्स पर बना टॉप ट्रेंड

रायपुर, 1 जुलाई 2025।छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति को लेकर राजधानी रायपुर में आयोजित इंडस्ट्री डायलॉग-2 कार्यक्रम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। कार्यक्रम के दौरान चला #CGBusinessEasy हैशटैग पूरे दिन भारत में टॉप ट्रेंड में शामिल रहा, जिसने पूरे देश का ध्यान छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक पहल की ओर खींचा।

सोशल मीडिया पर इस हैशटैग के तहत 6000 से अधिक पोस्ट शेयर किए गए, जिनमें उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 और ऑनलाइन भूमि आबंटन एवं प्रबंधन प्रणाली की विशेष सराहना की। यूजर्स ने इन पहलों को “भारत का अगला निवेश और औद्योगिक हब” बनने की दिशा में छत्तीसगढ़ का निर्णायक कदम बताया।

एक्स पर कई यूजर्स ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की भी खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ में लागू की गई पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया अन्य राज्यों के लिए भी रोल मॉडल बन सकती है। कई पोस्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया कि निवेश की स्वीकृति, भूमि आवंटन और सब्सिडी वितरण जैसी प्रक्रियाएं अब रिकॉर्ड समय में और पूरी तरह ऑनलाइन संभव हो रही हैं।

यूजर्स ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रगतिशील और दूरदर्शी करार दिया। साथ ही लॉजिस्टिक नीति, जन विश्वास विधेयक और बस्तर-सरगुजा जैसे क्षेत्रों में विकास की घोषणाओं को पूरे देश में चर्चा का विषय बताया गया।

इस ट्रेंड के माध्यम से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि छत्तीसगढ़ अब तेजी से देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि राज्य में “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” की दिशा में हो रहे नवाचार देशभर में सराहे जा रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button