CG Police Posting News: 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को मिली नई तैनाती, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा के 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक प्रशिक्षु सूबेदारों को राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जशपुर, सूरजपुर, नारायणपुर, बलौदाबाजार, कोरिया और रायपुर समेत कई जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।



पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश को प्रशिक्षण प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जहां प्रशिक्षु अधिकारियों को मैदानी कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन अधिकारियों को संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली, अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा।



