छत्तीसगढ़
Trending

CG नक्सली साजिश नाकाम : प्लांट कर रखा था 4 आईईडी बम, जवानों ने किया डिफ्यूज

बीजापुर, 02 दिसंबर 2024 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने एक बार फिर नक्सली साजिश को नाकाम किया है। नक्सलियों ने रोड पर 5-5 किलो के 3 आईईडी बम प्लांट कर रखा था। वहीं थोड़ी दुरी पर नक्सलियों ने 10 किलो के आईईडी के साथ जिंदा एचई बम प्लांट कर रखा था। इस बार आईईडी को प्रेशर स्विच सिस्टम द्वारा लगाया गया था। जिसे जवानों ने सुरक्षापूर्वक डिफ्यूज कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी की टीम गस्त पर निकली थी। जैसे ही वे गोरना- मनकेली रोड पर पहुंचे तो उन्हें अपने डिवाइस में आईईडी बम होने की जानकारी मिली। जिसके बाद जवानों ने खोजबीन शुरू की तो उन्हें 5-5 किलो के 3 आईईडी बम मिले। जिसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। वहीं थोड़ी दूरी पर नक्सलियों ने 10 किलो के आईईडी के साथ जिंदा एचई  बम प्लांट कर रखा था और उसे भी जवानों ने डिफ्यूज कर दिया।

पूर्व में जवानों ने किया था 5 किलो का आईईडी डिफ्यूज 

उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों डीआरजी बीजापुर, कोबरा, 202 और बीडीएस की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाईनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5 किग्रा का 1 आईईडी बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलो को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था। जिसे सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से आईईडी बरामद कर सुरक्षित निष्क्रिय किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button