छत्तीसगढ़
Trending

CG कैबिनेट बैठक : साय मंत्रिपरिषद की 29वीं बैठक 4 जून को, खेती-किसानी पर हो सकती है चर्चा

रायपुर, 30 मई 2025 साय मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 4 जून को दोपहर 12 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। यह साय मंत्रिपरिषद की 29वीं बैठक होगी। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर अहम चर्चा हो सकती है।

इस बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, सिंचाई सुविधाओं, खाद-बीज की उपलब्धता और किसानों की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे।

बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि किसानों के हित में कुछ ठोस घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button