छत्तीसगढ़
Trending
CG BREAKING : जशपुर में आम लदा पिकअप पुलिया से गिरा, दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर मौत

जशपुर (छत्तीसगढ़)। कुनकुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पिकअप चालक की मौत हो गई। वाहन में कच्चा आम लदा हुआ था और वह ओडिशा से अंबिकापुर की ओर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, खारीझाड़िया स्थित श्रीनदी पुलिया के पास पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे नीचे जा गिरा। गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया संकरी होने के कारण यहां पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।



