छत्तीसगढ़
Trending

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ शासन में वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल: अमित कटारिया को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सचिव, मनोज कुमार पिंगुआ से अतिरिक्त कार्यभार मुक्त, मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री सचिव का अतिरिक्त कार्यभार, देखें आदेश…

रायपुर, 22 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ शासन ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आदेश जारी किए हैं।

1. अमित कटारिया की वापसी:
भारतीय प्रशासनिक सेवा (2004 बैच) के अधिकारी अमित कटारिया को केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाते हुए, उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

2. मनोज कुमार पिंगुआ का कार्यभार:
भारतीय प्रशासनिक सेवा (1994 बैच) के अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग, को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है।

3. मुकेश कुमार बंसल को अतिरिक्त दायित्व :
भारतीय प्रशासनिक सेवा (2005 बैच) के अधिकारी मुकेश कुमार बंसल, सचिव, वित्त विभाग, को वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

img 20241222 wa00151404848258420902951

यह आदेश राज्यपाल के नाम पर जारी किया गया है।
– सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button