छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर व कोरबा दौरे पर, ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर मुहिम और विकास कार्यों का देंगे संदेश, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर/कोरबा, 12 जून 2025 –
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका दिनभर का शेड्यूल कई अहम कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें पर्यावरण जागरूकता से लेकर विकास कार्यों का लोकार्पण और ऐतिहासिक प्रतिमा अनावरण शामिल है।

🔹 सुबह 11:00 बजे वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होंगे।
🔹 11:15 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां “Fight Against Global Warming Campaign” में हिस्सा लेंगे।
🔹 एक घंटे की भागीदारी के बाद वे दोपहर 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे और 12:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा के लिए उड़ान भरेंगे।
🔹 01:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड, कोरबा पहुंचने के बाद वे कार द्वारा 01:20 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे।
🔹 इसके पश्चात 02:30 बजे कोरबा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
🔹 कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री 03:05 बजे पुनः कोरबा हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
🔹 03:50 बजे वे रायपुर लौटकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे जहां कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य सरकार की पर्यावरण संरक्षण, संवेदनशील विकास नीति और सांस्कृतिक धरोहरों के सम्मान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button