छत्तीसगढ़
Trending

CG BREAKING : कोंडागांव में बस्तर फाइटर जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बारदा में बस्तर फाइटर जवान हरिलाल नाग ने छुट्टी के दौरान अपने घर आकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, हरिलाल ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली।

घटना की सूचना मिलने पर फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा, केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह और स्थानीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

एसपी वाय अक्षय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हरिलाल नाग की आत्महत्या की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button