छत्तीसगढ़

CG बोर्ड रिजल्ट 2025: CM विष्णुदेव साय आज दोपहर 3 बजे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के नतीजे करेंगे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट!

रायपुर, 7 मई 2025 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 के परिणाम 7 मई को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में इन नतीजों की औपचारिक घोषणा करेंगे। लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर उत्साहित हैं।

कैसे देखें CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2025?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके CGBSE Result 2025 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘परीक्षा परिणाम 2025 (Exam Results 2025)’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब ‘High School Exam Result 2025’ (10वीं) या ‘Higher Secondary Exam Result 2025’ (12वीं) लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें या वैकल्पिक वेबसाइट्स का भी उपयोग करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button