छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा: रायपुर में बोरनियो अस्पताल का लोकार्पण, जयपुर में बालाजी दरबार में माथा टेकेंगे, देर रात राजधानी लौटेंगे

रायपुर, 29 अप्रैल 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 29 अप्रैल को जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे बोरनियो अस्पताल परिसर, दवड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे बोरनियो मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

करीब 11:50 बजे वे बोरनियो अस्पताल परिसर से प्रस्थान कर 12:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे 12:20 बजे विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां उनका अल्प प्रवास रहेगा।

इसके बाद वे 3:45 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4:20 बजे दौसा जिले स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 5:00 बजे वे वापस हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगे और 5:35 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापसी करेंगे। यहां भी उनका अल्प प्रवास रहेगा।

रात 7:15 बजे मुख्यमंत्री जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां थोड़ी देर आरक्षित समय रहेगा। 7:45 बजे वे कार द्वारा रवाना होकर 8:00 बजे जयपुर के होटल ताज जय महल पैलेस पहुंचेंगे। यहां भी थोड़ी देर विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:35 बजे फिर से कार द्वारा प्रस्थान कर 9:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

रात 9:30 बजे विशेष विमान द्वारा वे रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान कर 11:50 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौट आएंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button