छत्तीसगढ़
Trending
रिश्वतखोर कृषि अधिकारी गिरफ्तार: 1 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा, 3 लाख की कर रहा था मांग

अंबिकापुर, 13 अप्रैल 2026/ अंबिकापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) सोहन लाल भगत को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अवैध बीज भंडारण का झूठा डर दिखाकर 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
शिकायतकर्ता अजीत कुमार कश्यप, जो हैदराबाद की एक सीड कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं, ने ACB से शिकायत की थी। जांच के बाद ट्रैप कार्रवाई में पहली किश्त लेते ही आरोपी को पकड़ लिया गया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।



