छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: मदनपुर पहुँचे मुख्यमंत्री, सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन

कोरबा जिले के मदनपुर में सोमवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष हेलिकॉप्टर से मदनपुर हैलीपैड पहुँचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा गया, बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए हैलीपैड पर उमड़े।

मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और मुख्यमंत्री की अगवानी की। समाधान शिविर के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है, जिससे शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री कई योजनाओं की समीक्षा करेंगे और लाभार्थियों से सीधे संवाद भी करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button