छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING NEWS: राजधानी रायपुर में सनसनी, महिला थाना के पास मिला युवक का शव

रायपुर, 22 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब महिला थाना के पास एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम भी पहुंची। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button