छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING: चुनावी खेल में बड़ी पकड़: दुर्ग में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस से 500 पेटी शराब जब्त, 6 गिरफ्तार

दुर्ग, 08 फ़रवरी 2025। दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस से 500 पेटी शराब जब्त की गई है। यह शराब नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए जमा की गई थी।

सूत्रों के अनुसार, पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा में स्थित महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान तीन थानों के प्रभारी और एडिशनल एसपी भी मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, यह एमपी निर्मित शराब आयशर माजदा गाड़ी में लोड करके पाटन लाई गई थी। पुलिस और आबकारी विभाग ने ड्राइवर आजम खान समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें ग्राम ओझर, जिला बड़वानी (एमपी) निवासी संतोष मानकर, कुम्हारी निवासी संदीप सोनी, आकाश अग्रवाल, हेमंत राय यादव और जजंगिरी निवासी तुलेश साहू शामिल हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button