छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : बस्तर संभाग में भूकंप के झटके, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं

बस्तर, 04 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए । जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7 बजकर 28 मिनट में झटके महसूस किए गए । झटके महसूस करने पर लोग डरकर अपने घर से बाहर निकल गए ।

किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहींस्थानीय लोगों के अनुसार, भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, लेकिन इसमें किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भूकंप के कारण लोग घबराए हुए थे और घरों के अंदर से बाहर निकल आए थे। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के किसी गंभीर नुकसान या जनहानि की खबर नहीं मिली है।

बालोद जिले में भी भूकंप के हल्के झटके

इसी समय, बालोद जिले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां लोग सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस कर बाहर निकले। बालोद के कई इलाकों में लोग डरे हुए थे, लेकिन फिर भी स्थिति सामान्य बनी रही और किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली। भूकंप के इन हल्के झटकों ने लोगों में घबराहट का माहौल जरूर बना दिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भूकंप के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और पूरी सतर्कता बरतें।

बीजापुर जिले के उसूर, आवापल्ली, बीजापुर, भोपालपटनम ब्लॉक सहित पूरे जिले मे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में लोगों ने ये भूकंप के झटके महसूस किए। मैग्नीट्यूड 5.3 रिएक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता बताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button