छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी रेड, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा

रायपुर, 24 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘3 Stumps’ नामक ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े कथित मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में डीएसपी और टीआई सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच टीम ने घर और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की।

पुलिस को संदेह है कि इस सट्टेबाजी नेटवर्क के तार विदेशी स्तर तक जुड़े हो सकते हैं। इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बाबू खेमानी को लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह से जुड़े होने के आरोप सामने आ चुके हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button