छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा में गुरु दर्शन मेले में की विकास कार्यों की घोषणा

रायपुर, 12 अक्टूबर 2024| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तेलासी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेले में शामिल हुए। यह स्थल बाबा गुरु घासीदास की कर्मभूमि और सतनामी पंथ के संत अमरदास की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

  • तेलासी मेन रोड से मंदिर तक सीसी सड़क निर्माण
  • गुरु अमरदास जलाशय का सौंदर्यकरण
  • 50 सीटर अनुसूचित जाति छात्रावास की स्थापना
  • तेलासी बाड़ा विकास के लिए 3.18 करोड़ रुपये के कार्य की पुनः स्वीकृति
  • गैतरा रोड से बोहरडीह तक सड़क निर्माण की घोषणा

इन विकास कार्यों से तेलासी धाम और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का सुधार होगा और क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिलेंगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button