अपराधछत्तीसगढ़

BREAKING : रायपुर में बम बनाने के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर, 13 मई 2026// राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत रावाभाठा इलाके में बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल उससे गहन पूछताछ कर रही है।

घटना उस समय सामने आई जब गुरुवार को रावाभाठा क्षेत्र में एक संदिग्ध बैग मिला। बैग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

BDDS जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बम निरोधक दस्ते की प्रारंभिक जांच में बैग के अंदर लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव सामग्री और बम निर्माण में उपयोग होने वाले संदिग्ध उपकरण पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी और तकनीकी व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे खमतराई क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ के लिए रखा गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह सामग्री कहां से लाई गई, इसका उद्देश्य क्या था और क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है।

इलाके में फैली थी दहशत

घटना के बाद रावाभाठा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध स्थानों पर लगातार जांच अभियान चलाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button