छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं पर मंथन: केंद्र ने ली तैयारियों की समीक्षा, श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा फोकस

रायपुर, 09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार ने गुरुवार को राज्य में चल रही तैयारियों और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभागार में आयोजित बैठक में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

चारों नई श्रम संहिताओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में वेतन संहिता, 2019 (Code on Wages, 2019), औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 (Industrial Relations Code, 2020), सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (Code on Social Security, 2020) तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य-परिस्थितियाँ संहिता, 2020 (OSH Code, 2020) के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचनाओं और उनके अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन नई श्रम संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और आवश्यक प्रक्रियाओं को अंतिम चरण में पहुंचाया जा रहा है।

श्रमिक हितों, सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल पहल पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों ने राज्य में संचालित श्रमिक कल्याण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और डिजिटल इनिशिएटिव्स (Digital Initiatives) की जानकारी साझा की। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि नई श्रम व्यवस्था लागू होने से श्रम प्रशासन अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनेगा, जिससे श्रमिकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

जल्द तैयार होंगे राज्य के नियम

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की नई श्रम संहिताओं के अनुरूप राज्य स्तर पर नियमों (Rules) के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद इनका प्रभावी क्रियान्वयन शुरू होगा, जिससे छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों और नियोजकों (Employers) को नई व्यवस्था का लाभ सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा।

बैठक में एस.एल. जांगड़े, सविता मिश्रा, गिरीश रामेटेके, अजीतेश पाण्डेय, एस.एस. पैकरा, डी.पी. तिवारी, बी.एस. बरिहा, मनीष श्रीवास्तव, विवेक चेलकर, श्रद्धा केशरवानी और देवेन्द्र देवांगन सहित श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से साकेत कुमार पाण्डेय, भूपेन्द्र कुमार, रोहित गुप्ता, गौरव डोगरा, अखिलेश राय, सौरभ त्यागी और जयंती सिंह सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button