छत्तीसगढ़
Trending

बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित पर चोरी का गंभीर आरोप! पति ने कोर्ट में लगाई गुहार, पुलिस ने दर्ज किया मामला – जानिए पूरा विवाद

रायपुर: बॉलीवुड की मशहूर गायिका ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ रायपुर के मुजगहन थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनके पति की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया। आरोप है कि ऐश्वर्या पंडित ने पति से विवाद के बाद घर का कीमती सामान जबरन ले लिया था, जिस पर उनके पति ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

मामले की पूरी जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या पंडित और उनके पति के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। दोनों अलग-अलग रह रहे थे, लेकिन वर्ष 2023 में ऐश्वर्या अपने पति के घर से घरेलू सामान अपने साथ ले गईं। जब इस पर उनके पति ने आपत्ति जताई तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद मुजगहन पुलिस थाने में ऐश्वर्या पंडित पर चोरी का मामला दर्ज किया गया।

बॉलीवुड में पहचान बना चुकी हैं ऐश्वर्या पंडित

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या पंडित का बड़ा नाम है। उन्होंने अरिजीत सिंह, सोनू निगम, जावेद अली, मोहित चौहान जैसे दिग्गज गायकों के साथ डुएट गाने गाए हैं। इसके अलावा, ऐश्वर्या ने देश के अलावा अमेरिका, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर, श्रीलंका, तुर्की जैसे देशों में भी अपने लाइव परफॉर्मेंस दिए हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने मशहूर एल्बम “मांझा” में संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया के निर्देशन में गाना रिकॉर्ड किया था।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या और उनके पति के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। पति का आरोप है कि विवाद के बाद ऐश्वर्या घर में घुसीं और ताला तोड़कर जरूरी सामान उठा ले गईं। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

पुलिस कर रही जांच, आगे क्या होगा?

मुजगहन थाना पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऐश्वर्या पंडित की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button