रायपुर में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान: महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के समर्थन में दिग्गज नेताओं की घर-घर दस्तक!

रायपुर, 8 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में आज भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 और शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और 11 फरवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस जनसंपर्क अभियान में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमर गिदवानी और स्वप्निल मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा नेताओं ने जनता को पार्टी द्वारा स्थापित पारदर्शिता और सुशासन का संदेश दिया और केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं को जारी रखने के लिए नगर निगम में भी भाजपा की महापौर और पार्षदों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में रायपुर को समृद्ध और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।



