छत्तीसगढ़
Trending

लोरमी नगर पालिका में खिला भाजपा का कमल! सुजीत वर्मा ने रचा इतिहास, 2,456 वोटों से बड़ी जीत – डिप्टी सीएम अरुण साव बोले, “जनता ने विकास को दिया आशीर्वाद, लोरमी को बनाएंगे आदर्श शहर”

लोरमी। लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 2,456 वोटों से हराया। साथ ही, भाजपा के 11 पार्षद भी विजयी हुए हैं।

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी हाइस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ रंग-गुलाल लगाकर झूमे और सभी को बधाई दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा पर विश्वास जताने के लिए लोरमीवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजय जुलूस निकालकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया।

साव ने कहा, “लोरमी की जनता ने विकास के लिए भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपका यह जनादेश लोरमी के लिए नया सवेरा लेकर आया है। यहां की देवतुल्य जनता ने साधारण कार्यकर्ता सुजीत वर्मा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उन्हें 2,456 वोटों से अध्यक्ष चुनकर इतिहास रच दिया है। वहीं, भाजपा को 18 में से 11 पार्षद पदों पर विजय दिलाई है, इसके लिए लोरमी की जनता को हृदय से बधाई। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जनता और प्रशासन का भी धन्यवाद।”

उन्होंने कहा, “जनता ने विकास के लिए कमल खिलाया है और भाजपा पर भरोसा जताया है। हम अटल विश्वास पत्र के हर संकल्प को पूरा करेंगे और लोरमी को स्वच्छ, सुंदर, सुविधायुक्त और विकसित बनाएंगे।”

लोरमी में भाजपा के विजयी पार्षद प्रत्याशी

लोरमी नगर पालिका में भाजपा के निम्नलिखित पार्षद प्रत्याशी विजयी हुए हैं:

  • संगीता ध्रुव
  • आरती धीमर
  • आलोक शिवहरे
  • डॉ. अशोक जायसवाल
  • विश्वास दुबे
  • पुष्पा देवी यादव
  • धारणी देवी राजपूत
  • राजेंद्र सलूजा
  • सोहन डड़सेना
  • शिवशंकर यादव
  • पूर्णिमा यादव
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button