छत्तीसगढ़

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट : मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार झपटमार फरार

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह बड़ी लूट की घटना सामने आई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:15 बजे धरमलाल कौशिक घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के समय वे अकेले थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही मोबाइल लूट की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले पंडरी इलाके में भी युवक पर ब्लेड से हमला कर मोबाइल लूटने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही वारदातों ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button