तकनीकी

भारत में WhatsApp का बड़ा कदम, एक महीने में 54 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए गए बैन

नई दिल्ली, 04 जून 2026


मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने भारत में स्पैम, धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। कंपनी ने सिर्फ अप्रैल 2026 में ही 54 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया है।

Meta के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म की ताजा कंप्लायंस रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच भारत से जुड़े कुल 54,70,958 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई। यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत पारदर्शिता रिपोर्टिंग के तहत सामने आया है।

AI सिस्टम से पहले ही पकड़े गए लाखों अकाउंट

रिपोर्ट में सामने आया है कि इनमें से करीब 13.5 लाख अकाउंट्स को WhatsApp के ऑटोमेटेड डिटेक्शन सिस्टम ने यूजर्स की शिकायत से पहले ही पहचानकर हटा दिया। कंपनी का कहना है कि उसका फोकस अब रिएक्टिव नहीं बल्कि प्रिवेंटिव एक्शन पर है।

WhatsApp संदिग्ध पैटर्न, जैसे बड़े पैमाने पर मैसेज भेजना, स्कैम गतिविधियां और पॉलिसी उल्लंघन को पहचानने के लिए AI और बिहेवियर एनालिसिस का इस्तेमाल कर रहा है।

हजारों शिकायतें भी दर्ज

अप्रैल महीने में कंपनी को भारत से 19,189 यूजर शिकायतें भी मिलीं। इनमें से जांच के बाद केवल 486 मामलों में ही कार्रवाई की जरूरत पड़ी।

शिकायतों में सबसे ज्यादा मामले अकाउंट बैन को लेकर अपील से जुड़े थे, जिनकी संख्या 9,421 रही। इसके अलावा 9,103 सामान्य सपोर्ट शिकायतें, 363 अकाउंट सपोर्ट रिक्वेस्ट, 91 प्रोडक्ट शिकायतें और 211 सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट शामिल थीं।

स्कैम और स्पैम पर सख्ती जारी

WhatsApp का कहना है कि भारत जैसे बड़े यूजर बेस वाले देश में स्पैम और ऑनलाइन फ्रॉड बड़ी चुनौती है, इसलिए प्लेटफॉर्म लगातार अपनी सुरक्षा तकनीक को मजबूत कर रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button