छत्तीसगढ़
Trending

शैलाभ साहू को बड़ी जिम्मेदारी: मंत्री केदार कश्यप के OSD बनाए गए, प्रशासन में बढ़ेगी पकड़

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलाभ साहू को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है।

शैलाभ साहू ने बलौदाबाजार, गरियाबंद और सारंगढ़ जैसे जिलों में कार्य करते हुए अपनी प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने संसदीय चुनावों के दौरान मुख्य निर्वाचन कार्यालय में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

परिवहन विभाग में आईटी कार्यों का लंबा अनुभव रखने वाले साहू, राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस और SPARROW जैसे प्लेटफॉर्म के सफल क्रियान्वयन में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

सरकार की इस नियुक्ति को एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य नीति निर्माण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button