छत्तीसगढ़
Trending

*रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग का बड़ा छापा: बिना ई-वे बिल के आए दो ट्रक जब्त, दो दर्जन कारोबारियों की मोबाइल एसेसरी, स्मार्टवॉच, स्पीकर और कपड़े की खेप पकड़ी*

रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना ई-वे बिल के पहुंचे सामान पर शिकंजा कसा है। आज जीएसटी विभाग की टीम ने नागपुर से लाए गए दो ट्रकों को जब्त कर लिया, जिनमें मोबाइल एसेसरी, स्पीकर, स्मार्टवॉच और कपड़े का माल था।

सूत्रों के अनुसार, यह खेप लगभग दो दर्जन कारोबारियों द्वारा मंगवाई गई थी। परंतु, जीएसटी नियमों का उल्लंघन करते हुए ई-वे बिल के बिना यह माल रायपुर पहुंचा, जिस पर स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। विभाग ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button