छत्तीसगढ़
Trending

CG में निजी स्कूलों का बड़ा विरोध: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, RTE भुगतान बढ़ाने की मांग

रायपुर //छत्तीसगढ़ में आरटीई (RTE) के तहत प्रवेशित बच्चों की प्रतिपूर्ति फीस बढ़ाने की मांग को लेकर निजी स्कूल संचालकों का विरोध तेज हो गया है। इसी मुद्दे पर प्रदेश के सभी निजी स्कूल आज बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि फीस वृद्धि की मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर लॉटरी के जरिए चयनित बच्चों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

शुक्रवार को स्कूल संचालकों और स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था, जबकि आज पूरे प्रदेश में स्कूल बंद रखकर सांकेतिक हड़ताल की जा रही है।

एसोसिएशन का कहना है कि वर्ष 2011 से आरटीई की प्रतिपूर्ति राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वर्तमान में कक्षा 1 से 5 तक 7,000 रुपये और कक्षा 6 से 8 तक 11,400 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष भुगतान किया जा रहा है, जो अब अपर्याप्त है।

वहीं, राज्य सरकार ने गर्मी को देखते हुए 20 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति जल्द तय की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button