छत्तीसगढ़

शराब प्रेमियों के साथ बड़ा धोखा: पिथौरा दुकान में खुलेआम चल रहा था मिलावट का खेल, 4 कर्मचारी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में शराब में पानी मिलाने का बड़ा मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान 4 कर्मचारियों को शराब की बोतलों में पानी मिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीम 25 मई को आवश्यक जांच के लिए अंग्रेजी शराब दुकान पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि कर्मचारी खुलेआम टेबल पर बैठकर मैकडॉवेल नंबर-1 शराब की पाव बोतलों का सील खोलकर उसमें पानी मिला रहे थे। मौके पर ही टीम ने चारों कर्मचारियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों में उमेश मन्नाडे, करन सोनटके, नारायण निषाद और हेमंत पटेल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से दो कर्मचारी पिछले करीब 2 साल से उसी दुकान में पदस्थ थे, जबकि अन्य दो पिछले 7-8 महीने से कार्यरत थे। लंबे समय से एक ही जगह पर जमे होने के कारण इन कर्मचारियों के हौसले इतने बढ़ गए थे कि वे बेखौफ होकर ग्राहकों को मिलावटी शराब बेच रहे थे।

आबकारी विभाग ने मौके से पानी मिलाई गई शराब की बोतलें भी बरामद कर ली हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 38(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button