छत्तीसगढ़
Trending

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में साय सरकार का पहला एनकाउंटर: भिलाई में क्राइम ब्रांच की जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

रायपुर, 08 नवंबर 2024 – भिलाई में छत्तीसगढ़ पुलिस ने साय सरकार के कार्यकाल का पहला एनकाउंटर किया है। भिलाई क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी अमित जोश को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है, जहां ACCU की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जैसे ही आरोपी अमित जोश को पकड़ने पहुंची, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में क्राइम ब्रांच की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को ढेर कर दिया। पुलिस के इस एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और इस कार्रवाई को साय सरकार की अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button