छत्तीसगढ़
Trending

BIG BREAKING : रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने भरा नामांकन, एमपी बृजमोहन अग्रवाल रहे साथ

रायपुर, 23 अक्टूबर 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज अपने नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल और ललित जैसिंघ सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद सुनील सोनी ने कहा कि उन्होंने शुभ मुहूर्त पर नामांकन दाखिल किया है और उनके साथ दक्षिण विधानसभा से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल भी थे।

गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद रायपुर दक्षिण सीट खाली हुई थी। इस सीट के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की थी।

वहीं, कांग्रेस ने आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे पार्टी के अन्य दावेदार प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर और कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से दूरी बना ली है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button