राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फैसला: मंत्रियों-अधिकारियों के विदेश दौरे रद्द, ईंधन बचत पर सख्ती के निर्देश जारी

मुंबई, 14 मई 2026// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सभी प्रस्तावित विदेश दौरों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह कदम सरकारी खर्च में कटौती और ईंधन एवं विदेशी मुद्रा की बचत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक कार्यों और स्टडी टूर के लिए निर्धारित सभी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को रोक दिया गया है। इसके साथ ही मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या भी आधी कर दी गई है ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अनावश्यक बैठकों के लिए यात्रा करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उपयोग बढ़ाया जाए और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाए। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद आया है जिसमें उन्होंने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की बात कही थी।

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक अनुशासन और खर्च नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button