छत्तीसगढ़
Trending

ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, साजा ब्लॉक में मचा हड़कंप

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)। साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ओंकार सुनवानी को 15 हजार रुपये नकद लेते ही मौके पर पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम केंद्र के किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्यों के लिए लंबे समय से पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि काम कराने के बदले पटवारी ने 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें 15 हजार रुपये की पहली किस्त तय हुई थी।

किसान ने इस पूरे मामले की शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही तय रकम का लेन-देन हुआ, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button