छत्तीसगढ़
Trending

सक्ती में बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 4 मजदूरों की मौत; 30-40 झुलसे, कई की हालत गंभीर

सक्ती (छत्तीसगढ़): Vedanta Limited के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित प्लांट में करीब 2 बजे बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ट्यूब फटने से हुआ धमाका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान बॉयलर की ट्यूब फट गई, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ और आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

राहत-बचाव जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को पहले रायगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

प्लांट में मचा हड़कंप

हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में मजदूर काम छोड़कर बाहर निकल आए। प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

जांच के आदेश संभव

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। सुरक्षा मानकों और लापरवाही के पहलुओं की जांच की जाएगी।

👉 फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button