छत्तीसगढ़
Trending

प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक को सस्पेंड किया गया, बालोद शिक्षा विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला बासीन में पदस्थ सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, भोजराम सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। पोस्ट पर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई और उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संबंधित शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। भाजपा नेताओं का कहना था कि शिक्षक का यह आचरण न केवल मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि एक शिक्षक के रूप में उसकी जिम्मेदारियों के विपरीत भी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोजराम सिन्हा को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में भी संदेश गया है कि सार्वजनिक पदों पर रहते हुए आचार संहिता और गरिमा बनाए रखना आवश्यक है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button