छत्तीसगढ़
Trending

CG BREAKING : अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर, 16 मई 2026// छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य सरकार ने अब पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी किया।

गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद अरुण देव गौतम को प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे पिछले करीब 14 महीनों से इस पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें स्थायी रूप से राज्य पुलिस की कमान सौंप दी गई है।

Arun Dev Gautam 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी हैं और छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक गृह सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में उनके स्थायी कार्यकाल को लेकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब वे राज्य में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन के संपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उनके कार्यकाल में कोसोवो (UN) सेवा पदक, भारतीय पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक जैसे कई सम्मान भी शामिल हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button