छत्तीसगढ़
Trending

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जवाहर नगर मंडल की नई कार्यकारिणी को दी बधाई, किया सम्मानित

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने जवाहर नगर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी 2025 के गठन पर मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने निवास कार्यालय, जगन्नाथ मंदिर परिसर में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई भी वितरित की।

विधायक मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए कहा कि –
“आप सभी का चयन न केवल संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और मेहनत को दर्शाता है, बल्कि यह प्रमाण है कि पार्टी ने आपमें नेतृत्व की असीम संभावनाएं देखी हैं। आपकी यह नई जिम्मेदारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। हमें विश्वास है कि आप सभी समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। भाजपा परिवार को आप पर गर्व है।”

इस सम्मान समारोह में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार रहे:

  • मंडल अध्यक्ष – संदीप जघेल
  • उपाध्यक्ष – साजन श्रीवास, संतोष निहाल, श्रीमती नीलू तलमले, चंदू बघेल
  • महामंत्री – रमेश शर्मा, श्रीमती गीता रेड्डी
  • मंत्री – शंकर शर्मा, रियाज अहमद, श्रीमती वेनुका शुक्ला, दिनेश शर्मा
  • कोषाध्यक्ष – श्रीमती ममता साहू
  • सह कोषाध्यक्ष – कौशल जंघेल
  • कार्यालय मंत्री – संजय साहू
  • सह कार्यालय मंत्री – श्रीमती पूनम सोनी
  • प्रचार-प्रसार मंत्री – सूरज शर्मा
  • सह प्रचार-प्रसार मंत्री – कुशाल गेडेकर
  • मीडिया प्रभारी – प्रणीत जैन
  • सह मीडिया प्रभारी – पीलू कुलदीप
  • सोशल मीडिया प्रभारी – कान्हा सिंह ठाकुर
  • सह सोशल मीडिया प्रभारी – धीरज शर्मा
  • आईटी सेल प्रभारी – सौरभ बावरिया

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और विधायक के मार्गदर्शन में समर्पण भाव से कार्य करने का विश्वास जताया।

सूचनादाता:
संदीप जघेल (अध्यक्ष)
रमेश शर्मा (महामंत्री)
गीता रेड्डी (महामंत्री)
प्रणीत जैन (मीडिया प्रभारी)

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button