आस्थाराष्ट्रीय

‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू: 4,822 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

जम्मू, 2 जुलाई। पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के माहौल में हुआ। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूरे परिसर में ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।

पहले जत्थे में 4,822 श्रद्धालु शामिल हैं, जो 259 वाहनों के काफिले में सवार होकर कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहलगाम और बालटाल दोनों पारंपरिक मार्गों से यात्रा करेंगे।

यात्रा को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे यात्रा मार्ग पर 670 कंपनियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस और प्रशासन यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी पहले दिन श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और शिवभक्ति के जयघोष के बीच यात्रा की शुरुआत हुई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button