छत्तीसगढ़
Trending

टेकऑफ के वक्त एयर इंडिया का प्लेन क्रैश : आग की लपटों में घिरा AI-171, 242 यात्रियों की मौत की आशंका – पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

अहमदाबाद | 12 जून 2025: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एयर इंडिया का पैसेंजर विमान AI-171, जो लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। यह हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, वह समीप की किसी इमारत या दीवार से टकरा गया, जिससे विमान में भीषण विस्फोट हो गया।

विमान में 242 यात्री सवार थे और सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार बताए जा रहे हैं, जो लंदन में रह रहे अपने परिवार से मिलने जा रहे थे।

जलकर खाक हुआ विमान, चारों तरफ अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाका हुआ और उसके बाद आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें विमान का एक विंग टूटकर जमीन पर गिरा हुआ दिख रहा है। विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया है और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दमकलकर्मी जुटे

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। आग पर अब तक आंशिक रूप से नियंत्रण पाया जा चुका है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है।

डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

एयरपोर्ट के पास स्थित सिविल अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। वहां सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और घायलों के इलाज की पूरी तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी यात्री के जिंदा बचने की पुष्टि नहीं हुई है।

जांच के आदेश

इस भीषण दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए डीजीसीए और एएआई की टीमों को तत्काल रवाना किया गया है। एयर इंडिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button