राष्ट्रीय
Trending

अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंक लगभग खत्म, आतंकी भर्ती भी न के बराबर: एलजी मनोज सिन्हा

श्रीनगर, 19 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha ने दावा किया है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी की सुरक्षा स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकी गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और आतंकियों की भर्ती भी अब न के बराबर रह गई है।


एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि सुरक्षाबलों ने घाटी में सक्रिय सभी बड़े आतंकी संगठनों के टॉप कमांडरों को मार गिराया है। सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें लगातार हो रही हैं, लेकिन बीएसएफ और सेना के जवान उन्हें नाकाम कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नशे का सीधा संबंध है। सरकार का फोकस जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर है। सुरक्षा एजेंसियां साइबर जिहादियों पर भी कड़ी निगरानी रख रही हैं।


उपराज्यपाल ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत पिछले 38 दिनों में पुलिस ने 766 एफआईआर दर्ज की हैं, 856 लोगों को गिरफ्तार किया है और 677 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए हैं।


एलजी ने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि उनके मददगारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button