छत्तीसगढ़
Trending

दुष्कर्म के बाद आरोपी पर प्रशासन सख्त: दुर्ग में अवैध मकान ढहाया, पहले दिया था नोटिस, नहीं खाली करने पर कार्रवाई

दुर्ग, 04 मई 2026

जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका अवैध मकान बुलडोजर से गिरा दिया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई ग्राम पुरैना में की।

जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा ने 4 मई को एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे। नगर निगम द्वारा पूर्व में विधिवत नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।

इसी के चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन का कहना है कि अपराध के साथ-साथ अवैध कब्जे के मामलों में भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button