छत्तीसगढ़
Trending
महादेव घाट दौरे के बाद टॉपर्स छात्रों से मिलेंगे CM साय: मेधावियों से संवाद को लेकर मुख्यमंत्री निवास में खास तैयारी

रायपुर, 11 मई 2026। Vishnu Deo Sai का सोमवार का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:25 बजे महादेव घाट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक महादेव घाट में आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे 12:10 बजे महादेव घाट से प्रस्थान कर 12:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में राज्य के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर्स विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।



