
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 37 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।



जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और नगरीय निकायों में कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके तहत राज्य की विभिन्न नगर पालिकाओं और जिला मुख्यालयों में नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) की नई पदस्थापना की गई है।
वहीं, 6 सहायक राजस्व अधिकारियों और कुछ जूनियर स्तर के कर्मचारियों, जो अब तक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है।
विभाग ने कुछ नगरीय निकायों में प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रभारी CMO के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है।
प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली में सुधार और गति लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।



