छत्तीसगढ़

तोता तस्करी पर छापा पड़ा भारी: गुस्साई भीड़ ने रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवजात तोता बच्चों की अवैध बिक्री की सूचना पर पहुंची फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक, मौके पर तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त पकड़ी गई थी। कार्रवाई शुरू होते ही आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी अक्षय कश्यप और उनके साथ मौजूद रेंजर को निशाना बनाया गया। आरोप है कि रेंजर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ है, उनमें बीएनएस की कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।

फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने साफ कहा है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस पूरे अवैध वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button